यूपी के बांदा जिले में रहने वाले एक 9 साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चा फिल्मी स्टाइल में डायलॉग बोलता नजर आ रहा है कि गोली ना तलवार से बंदा डरता है तो बापू की मार से. इसके साथ ही बच्चे बच्चे से जब उसके बारे में पूछा जाता है तो वह वीडियो में इंग्लिश में अपना और स्कूल का नाम भी बता रहा है. डायलॉग बोलने वाले बच्चे का नाम विवेक कुमार है और वह बांदा के एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है. विवेक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिल्मी स्टाइल में डायलॉग सुनकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहे हैं.
Video:
"न गोली न तलवार से... बंदा डरता है तो बापू की मार से"
बांदा का यह लड़का तो भई पूरा बवाल है। अपने हाज़िर जवाब से इस बच्चे ने सभी को प्रभावित किया साथ अब यह सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।#UttarPradesh #Banda pic.twitter.com/plTVtgpkHY
— UP Tak (@UPTakOfficial) November 14, 2022











QuickLY