UP: गाजियाबाद कोर्ट के अंदर जमकर चले लात घूंसे, वकीलों के बीच मारपीट का VIDEO वायरल

गाजियाबाद में कोर्ट में दो पक्षों के वकीलों के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वकील आपस में हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं. घटना के बाद कोर्ट परिसर में तनाव का माहौल है. वीडियो में मारपीट के दौरान  वहां पुलिस के जवान भी दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को सीनियर वकीलों ने एक बैठक रखी है. इससे पहले भी कई बार वकीलों के बीच हाथापाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.