देश

UP: आजमगढ़ के सलमान ने सपनों की उड़ान को हकीकत में उतारा, नैनो कार को मॉडिफाइड कर बनाया हेलीकॉप्टर, जानें कितने रुपए हुए खर्च- Watch Video

कारपेंटर सलमान ने इस अविष्कार के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने ऐसा हेलिकॉप्टर बनाया है जो सड़कों पर दौड़ता है. इसे बनाने में करीब 4 महीने का समय लगा और इसमें करीब 3 लाख रुपये की लागत आई

UP: आजमगढ़ के सलमान ने सपनों की उड़ान को हकीकत में उतारा, नैनो कार को मॉडिफाइड कर बनाया हेलीकॉप्टर, जानें कितने रुपए हुए खर्च- Watch Video
Modified Helicopter

यूपी का आजमगढ़ इन दिनों आविष्कार को लेकर खूब चर्चाओं में है. क्योंकि अभी हाल ही में एक युवक ने 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक तैयार बनाया था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर होने के बाद युवक की खूब चर्चा हुई. उसके इस आविष्कार के बाद आजमगढ़ में सलमान नाम का एक युवक अब चर्चा का विषय बन गया है. क्योंकि उसने लोगों के सपनों की उड़ान को सड़कों पर उतारने का प्रयास किया है और उनसे एक नैनो कार को मॉडिफाइड करके हेलीकॉप्टर (Helicopter) जैसा बना दिया है. जिसमें लोग बैठकर सड़कों पर दौड़ते हैं और हेलीकॉप्टर की अनुभूति कर सकते हैं.

कारपेंटर सलमान (Carpenter Salman) ने इस अविष्कार के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने ऐसा हेलिकॉप्टर बनाया है जो सड़कों पर दौड़ता है. इसे बनाने में करीब 4 महीने का समय लगा और इसमें करीब 3 लाख रुपये की लागत आई. नैनो कार को हेलीकॉप्टर के शक्ल में मॉडिफाइड करने वाला आजमगढ़ जिले के तरवा थाना अंतर्गत पकड़ी कला गांव का रहने वाला सलमान है. जो पेशे से कारपेंटर है.

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).