Mumbai Police: बिना हेलमेट स्कूटी चला रहीं थी दो महिला पुलिसकर्मी, फोटो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ठोका जुर्माना
(Photo Credit : Twitter)

मुंबई में कुछ दिन पहले दो महिला पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते देखा गया था. तस्वीर वायरल होने के बाद अब पुलिस ने उनपर जुर्माना लगाया है.

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के के मुताबिक, "कानून का उल्लंघन करने के लिए चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन और यातायात विभाग में हेलमेट के बिना बाइक चलाने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर उपयुक्त कार्रवाई की गई है. प्रत्येक पुलिस कर्मियों से 500-500 रुपये की राशि वसूल की गई है."

बिना हेलमेट के बाइक चलाते पकड़े जाने पर पुलिस चालक और पीछे बैठने वाले दोनों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाती है. बार-बार उल्लंघन करने पर चालक का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है.