बेंगलुरु: अच्छी बारिश के लिए हालसुरु के सोमेश्वर मंदिर में रखी गई थी पूजा, पतीले में बैठकर पंडित जी चला रहे थे फोन, देखें तस्वीरें

इंद्र देव को खुश करने के लिए बेंगलुरु के सोमेश्वर मंदिर में पूजा रखी गई, लेकिन पूजा में बैठे पुजारी भगवान पर ध्यान लगाने के बजाय मोबाइल बाबा में व्यस्त हैं. इन तस्वीरों को एएनआई ने शेयर किया है, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं....

पूजा के दौरान मोबाइल में व्यस्त पुजारी, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

इंद्र देव को खुश करने के लिए बेंगलुरु के सोमेश्वर मंदिर में पूजा रखी गई, लेकिन पूजा में बैठे पुजारी भगवान पर ध्यान लगाने के बजाय मोबाइल बाबा में व्यस्त हैं. इन तस्वीरों को एएनआई ने शेयर किया है, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में दो पुजारी बड़े से पानी के पतीले में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों पतीलों में बहुत सारा पानी भरा हुआ है. इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग काफी गुस्से में हैं और पुजारी के बारे में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने तो पोस्ट में लिखा है कि पुजारी डायरेक्ट भगवान से फोन पर बात कर रहे हैं और इंद्र देव से जल्द ही बरसात की गुजारिश कर रहे हैं. तो कुछ लोगों ने कहा कि पंडित जी राडार की रेंज चेक कर रहे हैं. कई जगह पर पानी की किल्लत है लोगों को पानी के लिए बहुत दूर जाना पड़ रहा है, ऊपर से पुजारी को बहुत सारा पानी बर्बाद करते हुए देखकर लोग गुस्से में हैं. आइए आपको दिखाते हैं कुछ कमेंट्स

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग पुजारी को पाखंडी और झूठा कह रहे हैं. जबसे ये तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं तबसे इसे हाजारों लोग देख चुके हैं और कमेन्ट कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Mumbai Weather Update: वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त. मैच से पहले जानें मौसम का हाल

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त