Video: चंद्रपुर के ताड़ोबा की बाघिन वीरा के बछड़े के सामने फन फैलाएं बैठा है कोबरा सांप, जंगल का अद्भुत नजारा
Credit - ( Twitter -X )

Video: आज नागपंचमी है और ऐसे में चंद्रपुर के ताड़ोबा के जंगल में आज एक अद्भुत नजारा दिखाई दिया. जहां वीरा बाघिन का बछड़ा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके ठीक सामने एक कोबरा सांप फन फैलाकर है. इस वीडियो में देखा जा सकता है, बाघ बिना डरे बैठा हुआ है, जबकि चौकन्ना होकर बाघ की तरफ देख रहा है. ताडोबा चंद्रपुर जिले का एक बहुत ही फेमस टाइगर रिज़र्व है. जहां पर कई बाघ है. इस जंगल में बाघ के साथ -साथ अन्य कई जानवरों के साथ विभिन्न प्रजातियों के सांप भी पाएं जाते है. इस तरह के नज़ारे बहुत कम देखने को मिलते है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Abhijitsing4U नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Cobra Snakes Found In Nagpur: घर में जहरीले ब्राउन कोबरा सांप के 14 बच्चे मिले, नागपुर के अमरनगर की घटना, सर्पमित्र ने सभी को पकड़कर जंगल में छोड़ा-Video

देखें वीडियो :