VIRAL VIDEO: बेकाबू हुआ सांड, बाइक एजेंसी में घुसकर जमकर मचाया उत्पात, एक युवक को खदेड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Credit-(Twitter-X)

VIRAL VIDEO: आवारा मवेशियों के कारण कई बार लोग घायल हो जाते है तो कई बार कई लोगों की जान भी चली जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक आवारा सांड का वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक बाइक एजेंसी में जमकर उत्पात मचा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है की सांड एक युवक के पीछे पड़ जाता है और जमकर उसे मारता है और खदेड़ता है. इस दौरान आसपास काफी दुपहिया वाहन भी होते है. इसके बाद युवक किसी भी तरीके से इससे अपने आपको बचाकर वहां से भाग जाता है. इसके बाद एजेंसी के लोग उसपर पानी की बौछार करके सांड को वहां से भगाते है. गनीमत है की इस दौरान किसी की जनहानि नहीं हुई. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 223.9K लोगों ने देखा है. ये भी पढ़े:Video: फोन पर बात कर रहे शख्स पर सांड का जानलेवा हमला, सींगों पर उठाकर फुटबॉल की तरह हवा में उछाला, मध्यप्रदेश के खरगोन का वीडियो आया सामने

सांड ने जमकर मचाया उत्पात