Sudden Death: तीस हज़ारी कोर्ट में ASI की दिल का दौरा पड़ने से मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
ड्यूटी के दौरान ASI को आया हार्ट अटैक (Photo: Instagram)

दिल्ली, 9 अक्टूबर: सोमवार सुबह तीस हज़ारी कोर्ट परिसर में ASI की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बहार निकलते हैं और एस्कलेटर पर चढ़ने वाले होते हैं कि तभी उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है और वो गिर जाते हैं. गिरने के बाद भी वो जिंदा होते हैं, उनके हाथों में हलचल देखि जा सकती है. घटना के तुरंत बाद उन्हें मदद पहुंचाई गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत अधिकारी दिल्ली पुलिस की सुरक्षा विंग में तैनात थे और घटना के वक्त कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर मौजूद थे. यह भी पढ़ें: Kolhapur Shocker: गणेश मंडल के पंडाल में खेलते हुए 10 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, मां की गोद में तोड़ा दम, कोल्हापुर की घटना से परिजनों में फैला मातम

तीस हज़ारी कोर्ट में ASI की दिल का दौरा पड़ने से मौत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Gupta (@imvivekgupta)