Snake Eating Snake! लाल सिर वाले सांप ने निगला दूसरे सांप को, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे दंग
सांप को निगलता सांप (Photo: Instgaram)

@wild_animal_pix पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वायरल वीडियो में एक भयानक लाल सिर वाला सांप एक काले नाग को निगलते हुए दिखाई दे रहा है. रील को अब तक 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, इस वीडियो को देखकर नेटिज़न्स को अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हो रहा है. वाइपर एक ही बार में सांप को निगल जाता है, जो कि देखने में नॉर्मल दृश्य नहीं है. इस प्रकार के शिकारी सांप जो अपनी तरह के अन्य लोगों का भी शिकार करते हैं, उन्हें ओफियोफैजिक (ophiophagic) सांप के रूप में जाना जाता है. एक यूजर ने फुटेज पर कमेंट किया, 'कभी भी सांप पर भरोसा न करें'.

देखें वीडियो: