Video: ट्रिपल सीट बाइक पर बैठकर लड़का सड़क पर लहरा रहा था बाइक, दुसरे ही पल मिली ऐसी सजा की जिंदगी पर रहेगा याद
रोजाना शहरों में कई एक्सीडेंट होते है . कई बार वाहनचालकों की लापरवाही के कारण हादसे होते है तो कई बार हुडदंग मचाते हुए वाहन चलाने के कारण हादसे होते है. ऐसा ही एक हादसा सामने आया है.
Video: रोजाना शहरों में कई एक्सीडेंट होते है . कई बार वाहनचालकों की लापरवाही के कारण हादसे होते है तो कई बार हुडदंग मचाते हुए वाहन चलाने के कारण हादसे होते है. ऐसा ही एक हादसा सामने आया है.
जिसमें एक लड़का बाइक पर ट्रिपल सीट बैठकर सड़क पर हुडदंग मचाते हुए बाइक लहराते हुए चला रहा था, थोड़ी ही दूर चलाने पर उसकी बाइक फिसल जाती है और तीनों लड़के बाइक से नीचे गिर जाते है. गनीमत है की पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो इन लड़कों की जान भी जा सकती थी. इस लड़के की बाइक के सामने दो लड़के भी बाइक पर इसी तरह से लहराते हुए बाइक चलाते है, जिनको देखकर ये लोग भी वैसे ही बाइक लहराकर चलाने की कोशिश करते है, जिसके कारण तीनों लड़के गिर जाते है. ये भी पढ़े :Noida Viral Video: नोएडा में युवक ने चलती कार से लहराया पिस्टल, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया 30 हजार रुपये का चालान
देखें वीडियो :
Should I feel guilty for feeling satisfied? pic.twitter.com/tu0MQ8yVtG
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) August 8, 2024
कुछ वर्षों में देखने में आया है की रील और वीडियो बनाने के चक्कर में कई लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे है और अपने साथ -साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते है. इस वीडियो में यही दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स के @ShoneeKapoor नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
जिसके कैप्शन में लिखा ,' क्या मुझे संतुष्ट महसूस करने के लिए दोषी महसूस करना चाहिए. इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है और इन लड़कों को लताड़ लगा रहे है. एक ने लिखा ,' मैं इनके घर जाकर इन्हें कान के नीचे एक अवार्ड देकर आना चाहता हूं. दुसरे ने लिखा ,'ये दोगले दूसरे निर्दोष की जान ले लेते है और पूरा परिवार इनके कारण बर्बाद हो जाता है. इस वीडियो को अब तक 12.4K लोगों ने देखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

