Shocking! इंस्टाग्राम मॉडल ने शराब न मिलने पर प्लेन उड़ाने की दी धमकी, लगी हथकड़ी
एक चौंकाने वाली घटना में एक इंस्टाग्राम मॉडल को फ्लाइट चालक दल द्वारा विमान उड़ा देने के धमकी के बाद हथकड़ी लगाई गई. महिला ने फ्लाइट के कर्मचारियों से शराब की मांग की थी, और जब उसे शराब नहीं मिली तो उसने विमान उड़ा देने की धमकी दी. हन्ना ली पियर्सन (Hannah Lee Pierson) पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एयर न्यूजीलैंड की उड़ान में अपना आपा खो दिया.
एक चौंकाने वाली घटना में एक इंस्टाग्राम मॉडल को फ्लाइट चालक दल द्वारा विमान उड़ा देने की धमकी के बाद हथकड़ी लगाई गई. महिला ने फ्लाइट के कर्मचारियों से शराब की मांग की थी, और जब उसे शराब नहीं मिली तो उसने विमान उड़ा देने की धमकी दी. हन्ना ली पियर्सन (Hannah Lee Pierson) पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एयर न्यूजीलैंड की उड़ान में अपना आपा खो दिया. News.com.au के मुताबिक, क्रू ने फूड और बेवरेज को ऑनबोर्ड फ्लाइट में परोसना शुरू किया था, जब इंस्टाग्राम मॉडल पियर्सन ने एक ग्लास वाइन की मांग की. जब पीयरसन को चालक दल द्वारा सूचित किया गया कि उनके टिकट में शराब नहीं है और उन्हें खरीदने के लिए भुगतान करना होगा, जिसके बाद इंस्टाग्राम मॉडल ने फ्लाइट क्रू के एक सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया.
कोर्ट द्वारा सुनाए गए तथ्यों के अनुसार, पियर्सन चिल्लाने लगी और गालियां देने लगी और कहने लगी मुझे को फर्क नहीं पड़ता, मेरे लिए वाइन ले आओ. इसके बाद मॉडल कथित तौर पर खड़ी हो गई और चिल्लाने लगी मैं खुद ही ले लूंगी. मॉडल ने अपना सिर इस तरह से हिलाया कि क्रू मेंबर को चोट लगने वाली थी.
इंस्टाग्राम मॉडल ने चिल्लाना जारी रखा और चिल्ला- चिल्ला कर कहने लगी कि मुझे वाइन दो नहीं तो विमान उड़ा दूंगी. जिसके बाद चालक दल के सदस्यों ने पीयर्सन को हथकड़ी लगाने का फैसला किया और उसे सीट के अतिरिक्त बेल्ट का इस्तेमाल कर कुर्सी पर बैठा दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

