वायरल

Shocking! पति पर डिनर में नशीला पदार्थ मिलाने, कम से कम 51 लोगों द्वारा पत्नी के साथ रेप के वीडियो बनाने का आरोप

फ्रांस के एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को दर्जनों बार डिनर में नशीला पदार्थ देने और उसके बाद एक दशक तक कम से कम 51 लोगों द्वारा उसके साथ बलात्कार करने के वीडियोज बनाने का आरोप है.

Shocking! पति पर डिनर में नशीला पदार्थ मिलाने, कम से कम 51 लोगों द्वारा पत्नी के साथ रेप के वीडियो बनाने का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

फ्रांस (France) के एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ (Drugs) देने और उसके बाद एक दशक तक कम से कम 51 लोगों द्वारा उसके साथ बलात्कार (Rape) करने के वीडियोज बनाने का आरोप है. अभियोजकों ने ला मोंडे द्वारा हाल ही में प्राप्त एक अदालती फाइलिंग में आरोप लगाया है कि महिला के पति डोमिनिक पी (Dominique P) ने कथित तौर पर साल 2011 और 2020 के बीच दर्जनों बार अपनी पत्नी के डिनर (Dinner) में एंटी-एंजाइटी ड्रग (Anti-Anxiety Drug) लोराजेपम (Lorazepam) मिलाया था. डोमिनिक की पीड़िता से शादी को 50 साल से अधिक हो गए थे. बताया जाता है वो अपने मेहमानों को घर पर आमंत्रित करता था, ताकि वे कथित तौर पर उसकी पत्नी के साथ सेक्सुअल एक्ट (Sexual Act) कर सकें, जब वो बेहोश हो जाती थी.

अभियोजकों का कहना है कि पति ने फ्रांसीसी इंटरनेट फोरम पर कथित अपराधियों को पाया था. उसने कथित तौर पर गुप्त कैमरों पर बलात्कारों को फिल्माया था. डोमनिक और उसकी पीड़ित पत्नी के तीन वयस्क बच्चे हैं, जब साल 2020 में पहली बार शख्स पर आरोप लगा तो उनसे कथित तौर पर पूछताछ में जांचकर्ताओं को बताया कि वो अब भी अपनी पत्नी से प्यार करता है और उसे संत के रूप में वर्णित भी किया. यह भी पढ़ें: Sex and Sleep Study: सोने से पहले सेक्स करने से रात में आती है सुकून भरी नींद, अध्ययन में हुआ खुलासा

आरोपी पति के वकील बीट्राइस नवारो ने दावा किया कि पीड़िता उनका पहला प्यार थी और वास्तव में वही उनके जीवन का एकमात्र प्यार है. डोमनिक की पत्नी पर हमले के मामले में 26 से 73 साल की उम्र के बीच कुल 51 पुरुषों पर रेप करने का आरोप लगाया जा चुका है. हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ कि पति अपनी कथित भूमिका के लिए किन आरोपों का सामना कर रहा है, लेकिन ले मोंडे के अनुसार मामला हाल ही में एक जांच मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जिसे न्यायाधीश के रूप में भी जाना जाता है और मुकदमा लंबित है.

जघन्य आरोप साल 2020 के अंत में तब सामने आया, जब डोमिनिक को एक स्थानीय स्टोर के चेंजिंग रूम में छिपे कैमरे से महिलाओं की फिल्म बनाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो आरोपी की पत्नी के वीडियो USB पर ‘ABUSES’ नामक फाइल में सेव किए हुए मिले. जब अधिकारी उसकी पत्नी के पास गए तो उसने शुरू में उसे एक ‘महान व्यक्ति’ बताया जो ‘दयालु और देखभाल करने वाला’ था. यह भी पढ़ें: Porn and Men Health Issues: पोर्न देखने की लत बेहद खतरनाक, इससे होती है गंभीर स्वास्थ्य समस्या, सर्वे में और भी चौकाने वाले खुलासे

पत्नी ने कहा कि उसने उसे पार्टनर-स्वैपिंग में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने मना कर दिया क्योंकि उसे फीलिंग्स के बिना छुआ जाना पसंद नहीं था. अभियोजकों ने कहा कि जब जांचकर्ताओं ने उसे सीक्रेट टेप के बारे में बताया तो वह टूट गई. जब उसकी मेडिकल जांच की गई तो पचा चला कि पीड़ित महिला चार अलग-अलग यौन संचारित रोगों से पीड़ित थी. पति की इस घिनौनी करतूत के सामने आने के बाद महिला ने उससे तलाक के लिए अर्जी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).