Shocking! बेड के नीचे से अजीबो-गरीब आवाज की जब शख्स ने की पड़ताल, खौफनाक नजारा देख पैरों तले खिसकी जमीन (See Pic)
गिल नाम के एक शख्स को अपने पलंग के नीचे से कुछ अजीबो-गरीब आवाजें आ रही थीं, जिसके बाद शख्स ने जब अपने बेड के नीचे पड़ताल की तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. उनके पलंग के नीचे जहरीली मकड़ी अपने सैकड़ों बच्चों के साथ रह रही थी.
Viral Pic: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद ही हैरान करने वाली तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक जहरीली मकड़ी (Venomous Spider) अपने सैकड़ों बच्चों के साथ दिखाई दे रही है. दरअसल, गिल नाम के एक शख्स को अपने पलंग (Bed) के नीचे से कुछ अजीबो-गरीब आवाजें आ रही थीं, जिसके बाद शख्स ने जब अपने बेड के नीचे पड़ताल की तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. हालांकि पलंग के नीचे थोड़ा अंधेरा था और उन्हें कुछ भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था, ऐसे में उन्होंने अपना कैमरा निकाला और फ्लैश जलाकर पलंग के नीचे की फोटो खींच ली. तस्वीर को देखने बाद शख्स के होश ही उड़ गए, क्योंकि तस्वीर में जहरीली मकड़ी अपने सैकड़ों बच्चों के साथ नजर आ रही थी.
बताया जाता है कि पलंग के नीचे मौजूद ये मकड़ी ब्राजीलियन वन्डरिंग स्पाइडर थी, जो इंसान के हाथ जितनी बड़ी होती है. इस प्रजाति की मकड़ियां आमतौर पर जंगल में पाई जाती हैं, लेकिन यह फोटोग्राफर के घर कैसे पहुंची, इसके बारे में पता नहीं चल सका. हालांकि सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम ने सभी मकड़ियों को घर से बाहर निकाला. यह भी पढ़ें: Viral Video: फसलों से पक्षियों को भगाने के लिए किसान ने किया जबरदस्त देसी जुगाड़, इंटरनेट पर लोग हुए इम्प्रेस, देखें वीडियो
देखें तस्वीर-
Next up is the Urban Wildlife category. Gil Wizen @wizentrop is the winner with this incredible Brazilian wandering spider.
After noticing tiny spiders all over his bedroom, Gil looked under his bed. There, guarding its brood, was one of the world’s most venomous spiders. #WPY57 pic.twitter.com/oFtDxgAO1v
— Wildlife Photographer of the Year (@NHM_WPY) October 12, 2021
गौरतलब है कि मकड़ी की इस तस्वीर ने गिल को फोटोग्राफर ऑफ द ईयर बना दिया. तस्वीर में मकड़ी काफी बड़ी नजर आ रही है. दरअसल, गिल ने अपने पलंग के नीचे मौजूद मकड़ी की क्लिक की हुई तस्वीर को एक प्रतियोगिता में भेजा और वो इस तस्वीर की बदौलत प्रतियोगिता के विनर बन गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

