पुणे: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शराब के नशे में धुत एक 50 वर्षीय व्यक्ति (Drunk Man) पांचवीं मंजिल पर स्थित अपने घर की खिड़की से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा है. हालांकि उतरते समय व्यक्ति अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना पुणे (Pune) के पिंपरी (Pimpri) शहर के निगडी इलाके (Nigdi Area) में प्रेरणा सोसाइटी के अकारा नंबर 22 बिल्डिंग में हुई. मृतक अनिल कांबले की दो बेटियां और एक बेटा है. घटना का वीडियो बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों ने अपने मोबाइल फोन में शूट किया था.
देखें वीडियो-
पुणे : दारू पिण्याच्या सवयीमुळे एका व्यक्तीने आपल्या पाचव्या मजल्यावरील घराच्या खिडकीतून उतरण्याचा प्रयत्न केला. या दरम्यान त्याचा तोल गेला आणि तो खाली कोसळला pic.twitter.com/tDDptGqqM1
— News18Lokmat (@News18lokmat) September 1, 2022










QuickLY