पाकिस्तानी कपल ने शादी में फोटोशूट के लिए किया नन्हे शेर का इस्तेमाल, Viral Video और Photo देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
पाकिस्तानी कपल का हैरान करने वाला वीडियो और फोटो सामने आया है, जिसमें वो एक नन्हे शावक का इस्तेमाल शादी के फोटोशूट के लिए करते दिख रहे हैं. कपल की शादी के फोटोशूट की तस्वीरें औंर वीडियो लाहौर स्थित फोटोग्राफी स्टूटियो के अफलज की इंस्टा स्टोरीज पर पोस्ट की गई. इस वीडियो और तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर कपल की लोगों ने खूब आलोचना की है.
Viral Video And Photo: दूल्हा-दुल्हन (Bride and Groom) के लिए उनकी शादी (Wedding) का दिन बेहद खास होता है और उनकी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा होता है, जिसे वो कैमरे में कैद कराते हैं. शादी में कपल अपना फोटोशूट (Photoshoot) कराते हैं, ताकि वो शादी की यादों को जिंदगी भर सहेज कर रख सकें, लेकिन क्या कोई शादी में फोटोशूट कराने के लिए शेर का इस्तेमाल करता है और वो भी जिंदा. जी हां, पाकिस्तानी कपल (Pakistani Couple) का हैरान करने वाला वीडियो और फोटो सामने आया है, जिसमें वो एक नन्हे शावक (Lion Cub) का इस्तेमाल शादी के फोटोशूट के लिए करते दिख रहे हैं. कपल की शादी के फोटोशूट की तस्वीरें औंर वीडियो लाहौर स्थित फोटोग्राफी स्टूडियो के अफलज की इंस्टा स्टोरीज पर पोस्ट की गई. इस वीडियो और तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर कपल की लोगों ने खूब आलोचना की है.
पाकिस्तान में एक पशु कल्याण संगठन सेव द वाइल्ड ने कपल की शादी के फोटोशूट का आठ सेकेंड का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें कपल के बीच में एक नन्हा शेर बैठा हुआ दिख रहा है. इसके साथ हैशटैग शेरदी रानी का उपयोग किया गया है. वीडियो में कपल के बीच शेर नजर आ रहा है और कपल उसके साथ शादी के फोटोशूट में व्यस्त नजर आ रहा है.
देखें वीडियो-
@PunjabWildlife does your permit allow for a lion cub to be rented out for ceremonies?Look at this poor cub sedated and being used as a prop.This studio is in Lahore where this cub is being kept.Rescue him please pic.twitter.com/fMcqZnoRMd
— save the wild (@wildpakistan) March 7, 2021
देखें फोटो-
View this post on Instagram
सेव द वाइल्ड ने अपने पोस्ट में पंजाब वन्यजीव और उद्यान विभाग को टैग किया और अधिकारियों से नन्हे शावक को बचाने की अपील की. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया और लोगों ने फोटोशूट के लिए नन्हे शेर का इस्तेमाल करने के लिए कपल को जमकर फटकार लगाई है. एक यूजर ने लिखा है- मुझे उम्मीद है कि वो अपनी नींद से जागेंगे. इसके साथ ही उम्मीद है कि शावक को बचाया जाएगा और एक उपयुक्त वातावरण में उसे पुनर्वासित किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

