देश

Vibration Baba Viral Video: अब मार्केट में आ गए 'वाइब्रेशन बाबा', खौलते तेल से दूर करते हैं अपने भक्तों की तकलीफ?

गुजरात के पंचमहाल जिले से आने वाले भरत माड़ी उर्फ 'वाइब्रेशन बाबा' भी सुर्खियों में आ गए हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि हजारों-लाखों की भीड़ में बाबा स्टेज पर फूलों की सेज में बैठा हुआ है.

Vibration Baba Viral Video: अब मार्केट में आ गए 'वाइब्रेशन बाबा', खौलते तेल से दूर करते हैं अपने भक्तों की तकलीफ?
Photo- X

Vibration Baba Viral Video: यूपी के हाथरस में 'भोले बाबा' के सत्संग में हुई भगदड़ की घटना के बाद अन्य बाबाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच गुजरात के पंचमहाल जिले से आने वाले भरत माड़ी उर्फ 'वाइब्रेशन बाबा' भी सुर्खियों में आ गए हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि हजारों-लाखों की भीड़ में बाबा स्टेज पर फूलों की सेज में बैठा हुआ है. इस दौरान पहले वह अपने मुंह से जीभ निकालता है, फिर अचानक से लंबी-लंबी सांसें लेकर जोर से हिलने लगता है.

सोशल मीडिया में इस वीडियो को देखने के बाद लोग 'बाबा' पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. कुछ लोग उनके भक्तों को बेवकूफ बता रहे हैं, तो कुछ इसे अंधविश्वास का नया खेल कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Hathras Stampede Incident: सूरज पाल या भोले बाबा को अपनी गलती मानकर जेल चले जाना चाहिए; हाथरस भगदड़ कांड पर बोले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी- VIDEO

अब मार्केट में आ गए 'वाइब्रेशन बाबा'

मिलिए 'वाइब्रेशन बाबा' से 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत माड़ी उर्फ 'वाइब्रेशन बाबा' को मनाने वाले लोगों को कहना है कि उनमें कोई दैवीय शक्ति है. उनके शरीर में माता आती हैं.  बाबा को करंट वाली माता भी कहा जाता है. वे खौलते हुए तेल में हाथ डालते हैं और लोगों के दुख-तकलीफ को दूर कर देते हैं. वाइब्रेशन बाबा मंगलवार और रविवार को अपनी गद्दी पर बैठते हैं. बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए आम इंसान से लेकर जाने-माने नेता भी उनके दरबार में पहुंचते हैं. हालांकि, 'बाबा' की सच्चाई क्या है? इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).