वायरल

Video: मां की ममता से बढ़कर कुछ नहीं, लाड़ली को बारिश से बचाने उठा लिया कंधे पर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कर देगा आपको इमोशनल

कहते है पृथ्वी पर सबसे प्यारी चीज ईश्वर ने मां को बनाया है. मां अपने बच्चों को किसी भी मुसीबत की घडी में अकेला नहीं छोड़ती, और डटकर बच्चों के सामने खड़ी हो जाती है.

Video: मां की ममता से बढ़कर कुछ नहीं, लाड़ली को बारिश से बचाने उठा लिया कंधे पर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कर देगा आपको इमोशनल
Credit - ( Twitter -X )

कहते है पृथ्वी पर सबसे प्यारी चीज ईश्वर ने मां को बनाया है. मां अपने बच्चों को किसी भी मुसीबत की घडी में अकेला नहीं छोड़ती, और डटकर मुसीबत के सामने खड़ी हो जाती है. बच्चों की जान पर अगर बात आ जाएं तो दुनिया में मां ही एक ऐसी महिला होती है, जो अपने बच्चों के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटती. आपने सोशल मीडिया पर मां और बच्चो के कई सारे वीडियोज देखें होंगे. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जिसमें एक मां अपनी लाड़ली बच्ची को कंधे पर बिठाकर ले जा रही है, ताकि बच्ची बारिश में गीली न हो जाएं, और बच्ची को कंधे पर उठाने के बाद भी वो मुस्कुरा रही है. इस मां के पैरों में चप्पल भी नहीं है. इस वीडियो को जमकर लोग पसंद कर रहे है और कमेंट कर रहे है. इस वीडियो को देखने के बाद एक बार आप भी भावुक हुए बिना नहीं रहेंगे. ये भी पढ़े :घोंसले में घुसकर बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाला था सांप, मां चिड़िया ने डटकर किया मुकाबला, फिर जो हुआ… देखें Viral Video

देखें वीडियो :

इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है ,'महारानी बना कर रखना उसे जिसने तुम्हें पूरी उम्र राजा बनाकर पाला है. इस  वीडियो को अब तक कुल 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है. इस पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक यूजर ने लिखा है ,' एक मां के लिए उसका बेटा हमेशा राजा होता है. दुसरे ने लिखा है ,'मां की ममता समंदर से भी ज्यादा गहरी होती है, मां को प्रणाम, तो वही एक ने लिखा है ,'ये मां है साहब दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).