Mumbai: समुद्र में डूब रही लड़की, थोड़ी ही दूरी पर गश्त कर रही थी पुलिस, ऐसे बचाई जान (Watch Video)
(Photo Credit : ANI)

मुंबई, 9 जनवरी : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से कुछ ही दूरी पर एक लड़की समुद्र में डूबने लगी. मौके पर पहुंची कोलाबा पुलिस ने लड़की को बचा लिया है. पुलिस के मुताबिक लड़की अपने दोस्तों के साथ बोट राईड करने यहां आई थी. बोट राईड के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे लड़की समुद्र में गिर गई.  तटीय पुलिस और कोलाबा पुलिस के गश्ती दस्ते ने मौके पर पहुंचकर लड़की को पुलिस ने बचा लिया.