वायरल

Mom Pregnant With Daughter's BF: मां ने किया अपनी बेटी से विश्वासघात, उसके प्रेमी के साथ ही किया Sex, हो गई प्रेग्नेंट

एक बेटी की दुनिया में उस वक्त भूचाल आ गया, जब उसे पता चला कि उसकी मां ने ही उसके साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है और उसके बॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनने वाली है. पीड़ित बेटी ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने अपनी मां द्वारा दिए गए इस धोखे के बारे में विस्तार से बताया है.

Mom Pregnant With Daughter's BF: मां ने किया अपनी बेटी से विश्वासघात, उसके प्रेमी के साथ ही किया Sex, हो गई प्रेग्नेंट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Mom Pregnant With Daughter’s BF: एक बेटी (Daughter) की दुनिया में उस वक्त भूचाल आ गया, जब उसे पता चला कि उसकी मां (Mother) ने ही उसके साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है और उसके बॉयफ्रेंड (Boyfriend) के बच्चे की मां बनने वाली है. पीड़ित बेटी ने टिकटॉक (TikTok) पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने अपनी मां द्वारा दिए गए इस धोखे के बारे में विस्तार से बताया है. इस वीडियो को 3.8 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो में पीड़ित बेटी ने बताया है कि जब उसे अपनी मां और उसके बॉयफ्रेंड की इस करतूत के बारे में पता चला तो उसे ऐसा लगा  जैसे उसकी आत्मा ने उसके शरीर को छोड़ दिया हो. वैनेसा नाम की पीड़िता ने क्लिप में घिनौनी गाथा का विवरण देते हुए कहा कि जब वो मेक्सिको (Mexico) में छुट्टियां मना रही थी, तब उसकी गैरमौजूदगी में यह सब हुआ, क्योंकि उसका प्रेमी उनके साथ साझा घर पर रहता था.

पीड़िता ने बताया कि यह सब तब शुरु हुआ जब वो मैक्सिको में लड़कियों के साथ ट्रिप पर गई थी. हालांकि वैनेसा को यह पता नहीं था कि उसकी मां उसके बॉयफ्रेंड के बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं. जब उसने अपनी को फोन किया तो वह व्याकुल होकर रो रही थी. हालांकि मां की प्रेग्नेंसी के बारे में सुनकर वो खुश थी कि उससे भी छोटा कोई आने वाला है, लेकिन इसके बाद जो सच्चाई उसके सामने आई, उसने उसकी जिंदगी ही बदलकर रख दी. उसकी मां ने बताया कि वो उसके बॉयफ्रेंड के बच्चे के साथ प्रेग्नेंट है. मां की यह बात सुनने के बाद वैनेसा ने फोन काट दिया और तुंरत अपनी मां व अपने बॉयफ्रेंड को ब्लॉक कर दिया. वह फौरन अपने ट्रिप से वापस घर लौटने के लिए निकल पड़ी. यह भी पढ़ें: OnlyFans मॉडल ने बचाई अपने प्रशंसक की जान, X-Rated सेशन के दौरान शख्स के Private Part में नजर आई यह खतरनाक चीज

हालांकि इस घटना के बाद उसके प्रेमी ने उससे कहा कि अगर वो उसकी जिंदगी में वापस आती है तो वह सब कुछ ठीक कर देगा और पीड़िता की मां बच्चे की देखभाल करेगी, लेकिन उसकी बातों में आने के बजाय वैनेसा ने अपनी सारी चीजें लौंटाने या फिर उसे जेल भेजने का अल्टीमेटम दे दिया. आखिरकार उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी सारी चीजें लौटा दीं, लेकिन पीड़िता ने टिकटॉक पर अपना दर्द बयां किया. उसने वीडियो के माध्यम से बताया कि वो अपनी मां और अपने प्रेमी को कभी माफ नहीं करेगी. उसने कहा कि वो अपनी मां द्वारा दिए गए इस तरह के धोखे की कल्पना नहीं कर सकती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).