वायरल

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ की मोनालिसा को मिला मेकओवर, माला बेचने वाली खूबसूरत सांवली लड़की के मेकअप सेशन का वीडियो हुआ वायरल

महाकुंभ की मोनालिसा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका मेकओवर होता दिख रहा है. वीडियो में मोनालिसा चमकीले लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं और अपने बाल और मेकअप शिप्रा मेकओवर ब्यूटी सैलून से करवा रही हैं.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ की मोनालिसा को मिला मेकओवर, माला बेचने वाली खूबसूरत सांवली लड़की के मेकअप सेशन का वीडियो हुआ वायरल
महाकुंभ की मोनालिसा (Photo Credits: X)

Maha Kumbh 2025: हाल ही में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था. वीडियो में, यूट्यूबर्स और स्थानीय लोगों को मोनालिसा को फॉलो करते देखा गया, जो उनकी आकर्षक विशेषताओं, सांवली त्वचा और एम्बर आंखों के कारण उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे. अपनी सांवली सुंदरता और खूबसूरत आंखों के कारण मोनालिसा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. अपनी सुंदरता के लिए ऑनलाइन लोकप्रियता हासिल करने वाली मोनालिसा को महाकुंभ की मोनालिसा (Mahakumbh Ki Monalisa) तक बता दिया गया. अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, मोनालिसा का एक और वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उनका मेकओवर होता दिख रहा है. वीडियो में मोनालिसा चमकीले लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं, वो अपने बाल और मेकअप शिप्रा मेकओवर ब्यूटी सैलून से करवा रही हैं. यह भी पढ़ें: Mahakumbh Viral Girl Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली खूबसूरत लड़की हुई वायरल, आंखो की सुंदरता ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

महाकुंभ की मोनालिसा का मेकओवर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).