Men Help Elderly Woman: ट्रैफिक के बीच पुरुषों ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित सड़क पार करने में मदद की, देखें वीडियो
बूढ़ी महिला को कराया सड़क पार (Photo: Instagram)

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला वॉकर के साथ सड़क पार करने की कोशिश करती दिख रही है. जब सड़क पर गाड़ियां चल रही थीं तो महिला जेब्रा क्रॉसिंग पर धीरे-धीरे चलती हुई नजर आई. तभी एक कार रुकती है और दो आदमी बाहर निकलते हैं और दौड़ते ट्रैफिक के बीच सड़क पार करने में मदद करने के लिए महिला को उठाते हैं. सड़क पार करने के बाद महिला कृतज्ञता के साथ लड़कों को गले लगाती हुई दिखाई दे रही है. गुड न्यूज मूवमेंट ने वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने उसे सुरक्षित कैसे उठाया... आइए दयालुता के साथ दुनिया को बदल दें!" यह भी पढ़ें: Viral Video: जमीन पर सो रहे कुत्ते को मासूम बच्चे ने ओढ़ाई चादर, किस करके जताया जानवर से प्यार

देखें वीडियो: