Viral Video: जमीन पर सो रहे कुत्ते को मासूम बच्चे ने ओढ़ाई चादर, किस करके जताया जानवर से प्यार
सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर सोते कुत्ते को छोटा सा बच्चा चादर ओढ़ाता है, फिर उसे किस करके उसके प्रति अपना प्यार जताता है.
Viral Video: इंसानों और पालतू जानवरों (Pet Animals) के बीच हमेशा प्यार व विश्वास का रिश्ता देखने को मिलता है. खासकर, पालतू कुत्ते (Pet Dog) अक्सर मालिक के प्रति ईमानदारी से अपनी वफादारी निभाते हैं, जबकि घर के लोग भी कुत्ते (Dogs) को अपने घर के सदस्य की तरह प्यार और दुलार देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर सोते कुत्ते को छोटा सा बच्चा चादर ओढ़ाता है, फिर उसे किस करके उसके प्रति अपना प्यार जताता है.
इस वीडियो को @dogscity_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इससे मेरा दिल पिघल गया... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 259.5k व्यूज मिल चुके हैं और कुत्ते के लिए बच्चे का प्यार देखकर लोगों का दिल पिघल रहा है. यह भी पढ़ें: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे! कंगारू और कुत्ता हैं एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड, उनकी शरारतों ने जीता सबका दिल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
This melts my heart.❤️ pic.twitter.com/6S1Cj6WhTf
— Dogs City (@DogsCity_) October 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

