वायरल

Viral Video: नन्हे से पक्षी के साथ शख्स ने एक ही थाली में खाया खाना, बार-बार देखा जा रहा है दिल को छू लेने वाला यह वीडियो

क्या आपने कभी एक पक्षी और शख्स को एक साथ एक ही थाली में भोजन करते हुए देखा है. अगर नहीं देखा है तो हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा पक्षी एक शख्स के साथ एक ही थाली में खाते हुए नजर आ रहा है. दिल छू लेने वाले इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

Viral Video: नन्हे से पक्षी के साथ शख्स ने एक ही थाली में खाया खाना, बार-बार देखा जा रहा है दिल को छू लेने वाला यह वीडियो
शख्स और पक्षी ने एक ही थाली में खाया खाना (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: एक ओर जहां कई लोग पशु-पक्षियों (Animal And Birds) से दूर रहना पसंद करते हैं, वहीं ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो पशु-पक्षियों से प्यार करते हैं और उनके करीब रहना उन्हें अच्छा लगता है. वैसे इंसान और पशु-पक्षियों के बीच दोस्ती व प्यार का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आपने पहले भी सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी एक पक्षी और शख्स को एक साथ एक ही थाली में भोजन करते हुए देखा है. अगर नहीं देखा है तो हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नन्हा पक्षी एक शख्स के साथ एक ही थाली में खाते (Bird And Man Eating Together in Same Plate) हुए नजर आ रहा है. दिल छू लेने वाले इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

एक इंस्टाग्राम यूजर ने दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें एक आदमी पक्षी के साथ एक ही थाली में खाना खा रहा है. मेघराज देसाले नाम के इंस्टा यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है और उसमें बताया है कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स उसका पिता है, जिन्हें पक्षियों से खास लगाव है. इस वीडियो को अब तक 264,602 लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: केले के पत्ते पर तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का बंदर ने उठाया लुत्फ, मजेदार वीडियो जमकर हो रहा है वायरल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by megharaj Desale. (@desalemegharaj)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स भोजनालय में बैठकर भोजन का लुत्फ उठा रहा है. तभी वहां एक पक्षी पहुंचता है और मेज पर आकर शख्स की थाली के सामने बैठ जाता है. यह पक्षी शख्स की थाली में चोंच मारने लगता है. हालांकि भोजन कर रहा शख्स पक्षी को ऐसा करते देख न तो नाराज होता है और न ही उसे वहां से भगाता है, बल्कि शख्स अपनी थाली से उसे भोजन प्रदान करता है, फिर देखा जा सकता है कि पक्षी शख्स के साथ उसकी थाली से भोजन करने लगता है. यह वीडियो सभी के दिलों को जीत रहा है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).