Mumbai Local Train Video: सीट के लिए जान जोखिम में डाली, ट्रेन की पटरियों पर उतरा शख्स, लोकल में चढ़ने का वायरल हुआ वीडियो
मुंबई की दौड़ भाग वाली जिंदगी में रोजाना कई लोग हादसे के शिकार होते है.लोकल ट्रेन में चढ़ते हुए और उतरते हुए भी कई बार हादसे हो जाते है. कई बार यात्री जानबूझकर हादसों को निमंत्रण भी देते है, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Mumbai Local Train Video: मुंबई की दौड़ भाग वाली जिंदगी में रोजाना कई लोग हादसे के शिकार होते है.लोकल ट्रेन में चढ़ते हुए और उतरते हुए भी कई बार हादसे हो जाते है. कई बार यात्री जानबूझकर हादसों को निमंत्रण भी देते है, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है की .' एक स्टेशन पर लोकल ट्रेन रूकती है और यात्री इसमें चढ़ने के लिए भीड़ करते है, ऐसे में एक यात्री ट्रेन की दूसरी तरफ से ट्रेन के अंदर चढ़ने की कोशिश करता है और कई बार वो फिसलता भी है.जहां से वो ट्रेन में चढ़ रहा होता है, वहां पर रेलवे ट्रैक भी होता है, गनीमत है की इस ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आती है. यात्री के एक हाथ में छाता होने की वजह से वो कई बार कोशिश करता है और आखिरकार वो चढ़ जाता है. ये वीडियो यात्री की लापरवाही को भी दिखाता है. ये भी पढ़े:Video: रेलवे ट्रैक और प्लेटफ़ॉर्म के बीच गिरने से रेलवे पुलिस ने शख्स को बचाया, मुंबई के गोवंडी रेलवे स्टेशन की घटना का वीडियो हुआ वायरल
लोकल ट्रेन में जान जोखिम में डालकर चढने का प्रयास
View this post on Instagram
मुंबई में लोकल में रोजाना लाखों यात्री सफ़र करते है, कई लोग ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सफ़र करते है, जगह नहीं मिलने कि वजह से कई किलोमीटर तक का सफ़र ये दरवाजे पर खड़े होकर करते है. इस दौरान कई बार हादसे भी होते है और कईयों की जान भी चली जाती है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mumbai_a_2_z नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

