Madhya Pradesh: मोहब्बत के लिए मुस्लिम युवक ने बदला मजहब, अफसर मंसूरी से कृष्णा बनकर राधा नाम की लड़की से की शादी- Watch Video
कृष्णा व राधा (Photo Credits Dainik Bhaskar)

कहावत है कि प्यार अंधा होता है और प्यार को पाने के लिए शख्स कुछ भी कर सकता है. ऐसे ही कुछ एक लव स्टोरी मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आई है. 32 साल के मुस्लिम युवक अफसर मंसूरी को हिंदू युवती राधा से प्यार हो गया. दोनों के बीच प्यार का परवान करीब पांच साल तक चला. जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन हिन्दू लड़की राधा ने अफसर के लिए शर्त रखा कि वह यदि मुस्लिम से हिन्दू बनेगा. जिसके बाद ही वह शादी करेगी. राधा को पाने के लिए अफसर ने उसकी बात को मान ली और अपना नाम बदलकर वह मुस्लिम से हिन्दू बनकर अपना राम कृष्णा रख लिया. जिसके बाद दोनों ने एक मंदिर में जाकर शादी कर ली. दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Video: