Video: जब बाढ़ में खोए हुए कुत्ते मिले अपने मालिकों से; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो

ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के कारण बड़ी बाढ़ आ गई. इस बाढ़ के चलते कई कस्बे पानी में डूबे हुए हैं और अधिकारियों का कहना है कि कई लोग मारे गए हैं या उन्हें अपने घर खाली करने पड़े हैं. जानवरों वाले कई लोगों को भी अपना घर छोड़ना पड़ा. इस स्थिति में कई पालतू जानवर खो गए. हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खोए हुए कुत्तों अपने मालिक से दोबारा मिलकर भावुक दिखे. वीडियो में दिख रहा है कि बाढ़ से बचाया गया एक व्यक्ति अपने कुत्तों से दोबारा मिलने पर कैसे खुशी के आंसू रो रहा था. एक अन्य वीडियो में, एक बचाव दल एक कुत्ते को पानी से बाहर लाता है और उसके मालिक को लौटाता है.

झलके खुशी के आंसू

बाढ़ में खोने के बाद हुई मुलाकात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maikol Parnow (@mkparnow)