Worm in Food: कबाब में रेंगता मिला जिंदा कीड़ा! दिल्ली रेस्टोरेंट का घिनौना वायरल VIDEO देख भड़क उठे लोग

दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित JUGGERNAUT रेस्टोरेंट में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक ग्राहक ने अपने परिवार के कबाब का ऑर्डर दिया. जब कबाब आया तो उसमें जिंदा कीड़ा रेंगते हुए मिला! वायरल वीडियो में ग्राहक की भयावह प्रतिक्रिया कैद हो गई, जैसे ही उन्हें अपने खाने में कीड़ा नज़र आता है वह एक वेटर को बुलाते हैं और इस घटना को रिकॉर्ड करता हैं. वीडियो में एक महिला और एक बच्चा इस घटना से कितने घृणा कर रहे हैं, यह स्पष्ट हो रहा है.

X पर पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है. नेटिज़न्स इस घटना से काफी नाराज कर रहे हैं और रेस्टोरेंट के खाद्य सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं. यह घटना रेस्टोरेंट के लिए बहुत शर्मनाक है और उसके प्रति लोगों का विश्वास भी कम हो गया है.