Viral Video: शावकों के साथ जंगल में सैर करती दिखी शेरनी, गिर नेशनल पार्क से मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी अपने चंचल और शरारती शावकों के साथ जंगल में सैर करती दिख रही है. गिर नेशनल पार्क से वायरल हो रहे इस नजारे को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा.

बच्चों के साथ सैर करती शेरनी (Photo Credits: X)

Viral Video: वाइल्ड लाइफ सफारी (Wildlife Safari) के जरिए लोग अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) को करीब से देख पाते हैं और उन्हें अपने कैमरे में कैद करते हैं. वैसे तो जंगल के खूंखार शिकारी जानवरों के करीब जाने का मतलब खुद की जान को जोखिम में डालना होता है, बावजूद इसके कई लोग जानवरों को करीब से देखने के लिए खुद को जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते हैं. वहीं गुजरात (Gujarat) के गिर नेशनल पार्क (Gir National Park) के आसपास रहने वाले लोगों का सामना अक्सर शेरों से हो ही जाता है. इस बीच एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी (Lioness) अपने चंचल और शरारती शावकों (Lion Cubs) के साथ जंगल में सैर करती दिख रही है. गिर नेशनल पार्क से वायरल हो रहे इस नजारे को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा.

इस मनमोहक वीडियो को @parishjoshi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बेतहाशा खुशी को उजागर करें! इस मनमोहक शेरनी और उसके चंचल शावकों को गिर नेशनल पार्क में गतिविधि करते हुए देखें. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा है- कितना प्यारा पल है, सबका आनंद लिया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- खूबसूरत क्लिप मनमोहक शावक और उनकी मनमोहक हरकतें आंखों की सुकून देती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: दुर्लभ सफेद शेर के बच्चे को साथ ले जाती दिखी शेरनी, खूबसूरती और क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे आप

शावकों के साथ जंगल में सैर करती दिखी शेरनी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी अपने बच्चों के साथ जंगल में सैर कर रही है. इस दौरान उसके बच्चे शरारत और अटखेलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तीन बच्चों में से एक बच्चा अपनी मां के साथ मस्ती करता है और उसके साथ सैर का आनंद लेता है. बच्चों के साथ शेरनी के इस वीडियो को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड