Viral Video: कर्नाटक के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें एक तेंदुए को पर्यटकों से भरी बस की खिड़की पर कूदते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद बस में सवार सभी लोग डर के मारे कांप जाते हैं. बैकग्राउंड में कुछ लोगों की सहमी हुई आवाज भी सुनी जा सकता है. हालांकि, बस की खिड़कियों में जाली और कांच लगे होने से सभी लोग सुरक्षित हैं. तेंदुए का बस के पास आना और खिड़की पर चढ़कर अंदर झांकना सफारी कर रहे लोगों के लिए रोमांचक के साथ-साथ डरावना अनुभव साबित हुआ. तेंदुए को इतनी नजदीक से देखना और उसकी आंखों में झांकना यात्रियों के लिए एक यादगार और थ्रिलिंग अनुभव था. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि जंगल का जीवन कितना अप्रत्याशित और रोमांचक हो सकता है.
बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क में सफारी बस की खिड़की पर कूदा तेंदुआ
This incident took place today in Bannerghatta National Park | cheetah 🐆| IJTV post @CMofKarnataka @eshwar_khandre @aranya_kfd #ijtv #infojournalist #wild #wildanimals #animal #Karnataka #bannerghatta #nationalpark pic.twitter.com/3YCOsxwNmJ
— IJTV - Info Journalist (@ijtv_in) October 6, 2024












QuickLY