Leopard Attack: भायंदर में तेंदुए का हमला, ठाणे में रिहायशी बिल्डिंग में घुसा तेंदुआ; 4 लोग घायल (Watch Video)
तेंदुए का हमला (Photo Credits:X)

Leopard Attack in Bhayandar:  महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thanes) से तेंदुए (Leopard) के हमले की एक घटना सामने आई है, जहां बताया जा रहा है कि इस बड़े जानवर ने कम से कम चार लोगों पर हमला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुआ आज सुबह 19 दिसंबर को भायंदर में बीपी रोड पर पारिजात बिल्डिंग में घुस गया. यह भी पता चला है कि तेंदुआ अभी पारिजात बिल्डिंग के अंदर है और फायर ब्रिगेड ने एक लड़की को सुरक्षित बचा लिया है जो तेंदुए के हमले में घायल हो गई थी. इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है. कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जिनमें भायंदर की पारिजात बिल्डिंग की सीढ़ियों पर तेंदुआ देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Leopard Spotted in Goregaon: मुंबई से सटे गोरेगांव में दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों में मची दहशत, सीसीटीवी आया सामने: VIDEO

भायंदर में रिहायशी इमारत में घुसा तेंदुआ

भायंदर में तेंदुए के हमले में चार लोग घायल