JioG After PUBG Ban? क्या भारत में PUBG बैन होने के बाद रिलायंस लॉन्च कर रहा है 'New Game JioG', जानें वायरल खबर की सच्चाई

रत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच मोदी सरकार बुधवार को 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस बार जिन चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें बेहद लोकप्रिय गेम पबजी भी शामिल है. इस बीच सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही कि लोकप्रिय गेम पबजी की जगह रिलायंस New Game JioG लेकर आ रहा है.

JioG गेम के बारे में फेक ट्वीट: (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच मोदी सरकार (Modi Govt) ने बुधवार को 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस बार जिन चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें सबसे लोकप्रिय गेम पबजी (PUBG) भी शामिल है. इसके अलावा भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए लिविक, वीचैट वर्क और वीचैट रीडिंग, ऐपलॉक, कैरम फ्रेंड्स जैसे मोबाइल ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इससे पहले भारत सरकार ने लघु वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक समेत कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है. पबजी गेम पर बैन लगाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही कि लोकप्रिय मोबाइल गेम पबजी की जगह रिलायंस New Game JioG लेकर आ रहा है.

इसको लेकर सोशल मीडिया पर समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई के नाम से फेक  बनाकर एक ट्वीट भी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि मोदी सरकार द्वारा इंडिया में पबजी गेम पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL)के चेयरमैन मुकेश अंबानी New Game JioG  लेकर लोगों के बीच आ रहे हैं. जबकि इस खबर में किसी भी प्रकार की सच्चाई नहीं हैं कि मुकेश अंबानी इस तरह का कोई गेम लॉन्च करने वाले हैं. यह भी पढ़े: India Bans PUBG and 118 Chinese Apps: मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, चीन के PUBG समेत 118 और मोबाइल ऐप्‍स पर लगाया बैन, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

PUBG की जगह JioG गेम को लॉन्च किए जाने को लेकर फेक ट्वीट:

JioG को लेकर फेक न्यूज को लेकर भरोसा करने वालों का ट्वीट:

पबजी की जगह रिलायंस New Game JioG लेकर आ रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के फेक ट्वीटर अकाउंट से किए गए ट्वीट के बाद काफी लोग इस खबर को सच मान रहे हैं  इस फर्जी खबर को ट्वीटर पर ट्वीट किए जाने के बाद अब तक  2000 से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं.

बता दें कि पबजी गेम फिलहाल पूरी दुनिया में  60 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है. इस गेम को खेलने वाले 5 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं. इसमें चीन के यूजर्स शामिल नहीं हैं. वहीं पबजी मोबाइल ने इस वर्ष की पहली छमाही में 1.3 अरब डॉलर (लगभग 9,731 करोड़ रुपये) का वैश्विक राजस्व हासिल किया है और इसके साथ ही कंपनी ने अपने जीवनकाल में तीन अरब डॉलर (लगभग 22,457 करोड़ रुपये) का राजस्व हासिल कर चुकी हैं. (इनपुट आईएएनएस)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Yellamma Release Date: देवी श्री प्रसाद की पैन इंडिया फिल्म 'येल्लम्मा' 5 मार्च 2027 को होगी रिलीज, मेकर्स ने किया ऐलान

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड