Mumbai: भारी बारिश के बीच सोसायटी बिल्डिंग के कॉमन टॉयलेट में छिपी विशाल मॉनिटर छिपकली, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मुंबई की भारी बारिश के बीच जानवर अंधेरी की जनक दीप सोसायटी के शौचालय में एक मॉनिटर छिपकली दिखाई दी. एक शख्स जब शौचालय का उपयोग करने जा रहा था तो उसने मॉनिटर छिपकली को देखा. छिपकली आकार में बेहद बड़ी थी. सोसायटी ने महाराष्ट्र वन विभाग को मॉनिटर छिपकली की सूचना दी. इसके बाद महाराष्ट्र वन विभाग ने छिपकली को वहां से हटाया. मॉनिटर छिपकली की तस्वीरें यहां देखें.