देश

VIDEO: दिव्यांग मां के पास नहीं थे बस के पैसे, ट्राई साइकिल से 170 KM तय कर बेटी से मिलने पहुंची बुजुर्ग

अपने इस सफर के दौरान रास्ते में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी को मात देती हुई वह आगे बढ़ती रही. उनके इस संघर्ष का वीडियो सामने आया है.

VIDEO: दिव्यांग मां के पास नहीं थे बस के पैसे, ट्राई साइकिल से 170 KM तय कर बेटी से मिलने पहुंची बुजुर्ग

लीबिया बाई की एक मुंहबोली बेटी है, जो राजगढ़ जिले में रहती है. लीबिया बाई ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की याद आ रही थी, लेकिन वहां जाने के लिए बस का किराया नहीं था. उन्होंने कई बस वालों से मन्नत की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी.

ऐसे में उन्होंने अपनी ट्राई-साईकिल से ही अशोकनगर से राजगढ़ जिले के उदनखेड़ी जाने का मन बनाया. अपने इस सफर के दौरान रास्ते में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी को मात देती हुई वह आगे बढ़ती रही. उनके इस संघर्ष का वीडियो सामने आया है.

लीबिया बाई लगभग सात दिन पहले अशोकनगर से निकली हैं. वो राजगढ़ जिले के उदनखेड़ी में रहने वाली उनकी मुंहबोली बेटी से मिलने जा रही हैं. बुजुर्ग दिव्यांग महिला का लगभग 170 से 180 कीलोमीटर का यह सफर हैरान करने वाला है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2023 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).