वायरल

Video: शराबी को बदतमीजी करना पड़ा भारी, महिलाओं ने जमकर की पिटाई, ग्वालियर का वीडियो वायरल

शराब के नशे में शराबी क्या करता है, इसका उसे ही होश नहीं रहता है, कई बार शराबी ऐसी हरकत कर देते है, जिसके कारण उन्हें लोगों की मार भी खानी पड़ती है. ऐसे ही एक शराबी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Video: शराबी को बदतमीजी करना पड़ा भारी, महिलाओं ने जमकर की पिटाई, ग्वालियर का वीडियो वायरल
Credit -(Twitter -X)

Video: शराब के नशे में शराबी क्या करता है, इसका उसे ही होश नहीं रहता है, कई बार शराबी ऐसी हरकत देते है, जिसके कारण उन्हें लोगों की मार भी खानी पड़ती है. ऐसे ही एक शराबी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है. जिसमें आप देख सकते है की दो महिलाएं ऑटो स्टैंड पर खड़ी है, इसी दौरान एक शराबी आता है और महिलाओं से विवाद करता है, इसके बाद बुजुर्ग महिला उसको चप्पल से मारती है, इस समय दूसरी महिला आती है और शराबी को मारती है, इसके बाद शराबी भी उसपर हाथ उठाता है. ये भी पढ़े :Video: थार जीप के बोनट पर बैठकर दो युवकों ने बनाई रील, ग्वालियर का वीडियो हुआ वायरल

महिलाओं ने की शराबी की पिटाई 

इसके बाद दोनों महिलाएं उसको नीचे जमीन पर गिराती है और जमकर उसकी पिटाई करती है. बुजुर्ग महिला शराबी को चप्पल से पीटती है. इस पूरी घटना को आसपास के लोग देखते रहते है. महिलाओं ने शराबी को इस कदर मजा चखाया की अब वह नशे में भी किसी से बदतमीजी करने के बारे में कई बार सोचेगा. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @igauravpandit नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).