Video: थार जीप के बोनट पर बैठकर दो युवकों ने बनाई रील, ग्वालियर का वीडियो हुआ वायरल
ग्वालियर शहर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दो युवक थार जीप पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे है. जिसमें एक बोनट पर बैठा है और दूसरा दरवाजे पर लटका है.
Video: ग्वालियर शहर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दो युवक थार जीप पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे है. जिसमें एक बोनट पर बैठा है और दूसरा दरवाजे पर लटका है. दरवाजे पर खड़ा शख्स अचानक चलती गाड़ी से उतर जाता है. वीडियो में आप देख सकते है की इस दौरान गाड़ी कोई नहीं चला रहा होता है.
बताया जा रहा है की वीडियो मध्यप्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय कैंपस का है. रील और वीडियो बनाने के लिए युवा कुछ भी कर रहे है. इस दौरान ये लोग अपनी जान खतरे में डालने के लिए भी पीछे नहीं हट रहे है. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है. ये भी पढ़े :Video: स्कूल में फ़ीस को लेकर टीचर ने मारा, तो छात्र ने भी जड़ दिया थप्पड़, ग्वालियर की एक प्राइवेट स्कूल में हुआ बवाल
जीप के बोनट और दरवाजे पर खड़े होकर बनाया वीडियो
.... यहां बचेगा वही जिसके पास ताकत हो
जीवाजी विवि में थार पर स्टंट करते दो युवकों का वीडियो वायरल@dmgwalior @GwaliorPolice #Gwalior #reel pic.twitter.com/37TCFq5UG2
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 2, 2024
19 सेकेंड के वीडियो के संबंध में अभी तक पुलिस के पास शिकायत नहीं आई है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेने की बात कह रही है. साथ ही पुलिस स्टंट करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

