वायरल

Donkey Viral Video: सामान ले जा रहे गधे का बिगड़ा संतुलन तो पहाड़ से गिरा धड़ाम, फिर जो हुआ…

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गधे का जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गधा अपनी पीठ पर भारी बोझ लेकर पहाड़ पर चढ़ रहा है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से पहाड़ी से नीचे गिरता है. हालांकि गिरने के बाद गधा फिर से खड़ा हो जाता है और फिर से सामान लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने लगा. इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

Donkey Viral Video: सामान ले जा रहे गधे का बिगड़ा संतुलन तो पहाड़ से गिरा धड़ाम, फिर जो हुआ…
गधे का बिगड़ा संतुलन (Photo Credits: Twitter)

Donkey Viral Video: गधा (Donkey) एक ऐसा जानवर है जो भारी से भारी सामान अपनी पीठ पर उठाकर ले जाता है. मेहनती होने के बाद भी कई बार मालिक द्वारा गधे को मार ही पड़ती है. आपने गधे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गधे का जबरदस्त वीडियो (Donkey Viral Video) वायरल हो रहा है, जिसमें एक गधा अपनी पीठ पर भारी बोझ लेकर पहाड़ पर चढ़ रहा है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से पहाड़ी से नीचे गिरता है. हालांकि गिरने के बाद गधा फिर से खड़ा हो जाता है और फिर से सामान लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने लगा. इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इसे अब तक 888 व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह भी पढ़ें: लड़की को देखते ही गधे ने प्यार से लगाया गले, फिर जो हुआ… वीडियो देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंचे पहाड़ पर कई जानवर घास चर रहे हैं. उन जानवरों के बीच से एक गधा अपनी पीठ पर सामान लादकर जाते हुए दिखाई दे रहा है. सामान लेकर जाते समय अचानक गधे का संतुलन बिगड़ जाता है और वह ऊपर से धड़ाम करके नीच गिर जाता है. गधे को जमीन पर गिरते देख वहां घास चर रहे तमाम जानवर यहां वहां भागने लगते हैं, लेकिन जैसे ही गधा नीचे पहुंचता है वह फौरन उठकर खड़ा हो जाता है और बड़े ही आराम से वहां से जाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).