Snake in Woman’s Mouth: रूस की रहने वाले एक महिला को मुंह खोलकर सोना भारी पड़ा है. दरअसल वह अपने घर के बाहर के बगीचे में मुंह खोलकर सो रही थी. इसी बीच एक करीब चार फीट का लंबा सांप बिल समझकर उस महिला के मुंह में घुस गया. जिससे बाद उस महिला की जान जा सकती थी. लेकिन परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे. जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उस महिला को बेहोश करके उसके मुंह में एक पाइप डाला. जिसके बाद उस सांप को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.
महिला के मुंह से सांप निकाला जा रहा है. उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायलर वीडियो में भी देखा जा सकता है कि डॉक्टरों की टीम महिला के मुंह से सांप निकाल रही है. इस बीच महिला में मुंह में दर्द होने पर वह जोर-जोर से चिल्ला रही है. लेकिन डॉक्टरों की टीम ने महिला के मुंह के रास्ते उस सांप को बाहर निकाला.
Vidoe:
Medics pull 4ft snake from woman’s mouth after it slithered down there while she slept. pic.twitter.com/oHaJShZT3R
— Fascinating Facts (@FascinateFlix) November 12, 2022











QuickLY