दक्षिणी चीन में मिला डायनासोर का बच्चा, 72 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्म अंडे में भ्रूण पूरी तरह संरक्षित (Watch Video)
वैज्ञानिकों ने चीन में एक जीवाश्म अंडे के अंदर अभी भी अंडे सेने से पहले की अवस्था में एक डायनासोर के भ्रूण की खोज की है. भ्रूण युक्त डायनासोर का अंडा 2015 तक चीन के नानआन में यिंगलियांग स्टोन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के एक स्टोर रूम में एक दशक से अधिक समय तक पड़ा रहा. वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि बच्चा दांत रहित थेरोपोड डायनासोर या ओविराप्टोरोसॉर है.
- Read in
- हिंदी
वैज्ञानिकों ने कम से कम 72 मिलियन वर्ष पहले से पूरी तरह से संरक्षित डायनासोर के भ्रूण की खोज की घोषणा की है, जो अपने अंडे से निकलने की तैयारी कर रहा था. जीवाश्म दक्षिणी चीन के गांझोउ (Ganzhou) में खोजा गया था और यह एक दांत रहित थेरोपोड (Theropod) डायनासोर या ओविराप्टोरोसॉर (Oviraptorosaur) बताया जा रहा है. भ्रूण का नाम 'बेबी यिंगलियांग' रखा गया है. बेबी यिंगलियांग (Baby Yingliang) का घुमावदार मुद्रा शोधकर्ताओं के लिए दिलचस्प है. यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के जीवाश्म विज्ञानियों ने कहा कि यह भ्रूण ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति से संबंधित है, जिसके दांत नहीं थे और चोंच थी. ओविराप्टोरोसॉर पंखों वाले डायनासोर थे जो एशिया और उत्तरी अमेरिका की चट्टानों में पाए जाते थे. यह भ्रूण अब तक का सबसे पूर्ण ज्ञात डायनासोर भ्रूण है.
देखें वीडियो-
Meet ‘Baby Yingliang’! Our experts examined the 72 million-year-old embryo found inside a fossilised dinosaur egg in southern China, shedding new light on the link between the behaviour of modern birds and dinosaurs @LES_UniBham @EdinburghUni https://t.co/IVA2Un22zb pic.twitter.com/ZY1LE8i3Es
— UniBirmingham News (@news_ub) December 21, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

