आज का युवा रील के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल दे रहा है. वो कुछ ऐसा करना चाहता है कि रातों रात उसे पब्लिसिटी मिल जाए. लेकिन वो ये नहीं सोचते कि अगर कुछ हो गया तो पूरी जिंदगी खराब हो सकती है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को रील के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटते हुए देखा जा सकता है. कुछ ही देर में उसके ऊपर से ट्रेन गुजरती है. इस खतरनाक स्टंट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो की निंदा कर रहे हैं और अधिकारियों से इस तरह के लापरवाह व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Stunt: मुंबई की लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लटककर युवक ने किया जानलेवा स्टंट, यात्री का मोबाइल छीनने की भी कोशिश, VIDEO आया सामने
रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया शख्स
रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान जोख़िम में डाल रहे हैं..!
सरकार को ऐसे वीडियो बनाने वाले पे सख़्त करवाई करनी चाहिए... pic.twitter.com/XY1Gq2MZFc
— निधि अम्बेडकर (@nidhiambedkar) September 7, 2025













QuickLY