कॉइन वाली कार! शख्स ने पूरे वाहन पर चिपका दिए एक रूपए के सिक्के, Viral Video देख उड़े लोगों के होश
कॉइन वाली कार (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर छाने के लिए और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. सुर्खियों में आने के लिए कुछ लोग अक्सर कुछ अजीबो-गरीब कारनामा करने की सोचते हैं. कोई खतरनाक स्टंट (Stunt) करता है तो कोई अपने जुगाड़ से लोगों को हैरान करने की कोशिश करता है. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी पूरी कार (Car) पर एक रुपए (One Rupee Coin) के सिक्के चिपका दिए और अपनी गाड़ी का हुलिया पूरी तरह से बदल दिया.

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से कॉइन वाली कार को एक शख्स ने एक रूपए के सिक्कों से कवर किया है. कार के बाहरी हिस्से पर सैकड़ों सिक्के इस तरह से चिपकाए गए हैं कि गाड़ी का असली रंग नहीं दिख रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Vishal_experimentking नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बुलेट प्रूफ, जबकि दूसरे शख्स ने लिखा है- इसी वजह से हमें दुकानों पर छुट्टे नहीं मिल रहे हैं. यह भी पढ़ें: Jugaad Viral Video: गर्मी से बचने का खतरनाक जुगाड़, शख्स के कारनामे को देख चकरा जाएगा दिमाग

देखें वीडियो-