Jugaad Viral Video: गर्मी से बचने का खतरनाक जुगाड़, शख्स के कारनामे को देख चकरा जाएगा दिमाग
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए शख्स ने ऐसा खतरनाक जुगाड़ किया है, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा.
Jugaad Viral Video: देश और दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो हर समस्या का कोई न कोई तोड़ अपने जुगाड़ (Jugaad) से निकाल ही लेते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी ऐसे वीडियोज की भरमार देखने को मिलती हैं, जिनमें लोगों के जुगाड़ को देखकर माथा चकरा जाता है और लोगों के टैलेंट (Talent) को देखकर हैरानी भी होती है. इन दिनों भीषण गर्मी (Scorching Heat) से हर कोई परेशान है और गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने को मजबूर हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए शख्स ने ऐसा खतरनाक जुगाड़ किया है, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा.
इस वीडियो को civilengineeriing नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे 4 लाख 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. हालांकि इस वीडियो को फरवरी महीने में शेयर किया गया था, लेकिन यह एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad: कार में मोबाइल चार्ज करने के लिए नहीं मिला स्टैंड, स्लिपर से शख्स ने कर दिखाया यह कारनामा (Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लोहे की रॉड पर ड्रिलिंग मशीन को उल्टा लटकाया और उसमें नीचे की ओर अपनी शर्ट फंसा दी, जो घूमता है और उससे शख्स को हवा मिलती है. शख्स के इस खतरनाक जुगाड़ को देखकर लोगों का माथा चकरा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

