वायरल

Brown Kudi Viral Video Original: ब्राउन कुड़ी' के नाम से मशहूर वेल्डर गर्ल हरपाल कौर बनीं युवतियों की रोल मॉडल, देखें वीडियो

मशहूर वेल्डर गर्ल हरपाल कौर आजकल इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं. "ब्राउन कुड़ी वायरल वीडियो ओरिजिनल", "वेल्डर गर्ल हरपाल कौर", और "ब्राउन कुड़ी रियल नेम' जैसे कीवर्ड्स इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. तो आखिर ये ब्राउन कुड़ी हैं कौन? हरपाल कौर धंजल को उनके इंस्टाग्राम हैंडल "ब्राउन कुड़ी" और 'वेल्डर गर्ल' के नाम से जाना जाता है...

Brown Kudi Viral Video Original: ब्राउन कुड़ी' के नाम से मशहूर वेल्डर गर्ल हरपाल कौर बनीं युवतियों की रोल मॉडल, देखें वीडियो
ब्राउन कुड़ी उर्फ ​​हरपाल कौर धंजल, 'वेल्डर गर्ल' (फोटो: इंस्टाग्राम)

Brown Kudi Viral Video Original: मशहूर वेल्डर गर्ल हरपाल कौर आजकल इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं. "ब्राउन कुड़ी वायरल वीडियो ओरिजिनल (Brown Kudi Viral Video Original)", "वेल्डर गर्ल हरपाल कौर (Welder Girl Harpal Kaur)", और "ब्राउन कुड़ी रियल नेम (Brown Kudi Real Name) जैसे कीवर्ड्स इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. तो आखिर ये ब्राउन कुड़ी हैं कौन? हरपाल कौर धंजल (Harpal Kaur Dhanjal), को उनके इंस्टाग्राम हैंडल "ब्राउन कुड़ी" और 'वेल्डर गर्ल' के नाम से जाना जाता है, आज लाखों लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं. वह खुद को पंजाब की पहली महिला वेल्डर बताती हैं. हरपाल ने अपने सफर की शुरुआत अपने पिता की कृषि उपकरणों की दुकान से की थी, और आज वह पुरुष-प्रधान क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन की मिसाल बन चुकी हैं. यह भी पढ़ें: Chitra Tripathi Viral Video: 'न्यूज देखने आए थे लेकिन...': नीली साड़ी में छा गईं चित्रा त्रिपाठी, वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हरपाल अपनी प्रोफेशनल वेल्डिंग के वीडियो शेयर करती रहती हैं. जिसमें उनकी निजी जिंदगी में उनकी सादगी दिखिया देती हैं. उनका कंटेंट भी रियल लगता है. उनके वीडियो में वो काम करती हुई दिखिया देती हैं, जो पुरुष प्रधान हैं. उनके वीडियो से ये सिख मिलिती है कि महिला अगर ठान ले तो वो कोई भी काम करती है और समाज की रुढ़िवादी को तोड़ सकती है.

कौन हैं 'वेल्डर गर्ल' हरपाल कौर धंजल?

इन्स्टाग्राम रील्स में तोड़ी रुढ़िवादी

युवा लड़कियों के लिए बनी प्रेरणा

ब्राउन कुड़ी वायरल वीडियो

वेल्डिंग गर्ल हरपाल कौर धंजल लाइफ जर्नी

शुरुआत में हरपाल कौर धंजल ने टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वेल्डिंग कौशल के वीडियो साझा करने शुरू किए. अपने वीडियो में उन्होंने पंजाब के कल्चर को जोड़ा. उनके वीडियो में देसी गांव की लाइफ, जिसमें कोई आडंबर नहीं था और इसी वजह से उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे. इसी वजह से हरपाल को सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशो में भी पहचाना मिलने लगी और उनके काम को सराहा जाने लगा. देखते ही देखते उन्हें पंजाबी मीडिया चैनलों पर इंटरव्यू मिलने लगे और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स बन गए.

हरपाल की कहानी सिर्फ व्यक्तिगत सफलता की नहीं है, उनके काम ने उनके पारिवारिक व्यवसाय को भी नया जीवन दिया है. आज, जब उन्हें अंतरराष्ट्रीय अवसरों के प्रस्ताव मिलते हैं, तो वे गर्व से अपनी मिट्टी, अपने गांव और अपने लोगों के बीच काम करना चुनती हैं. हरपाल कौर धंजल आज आशा और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं. वह पूरे आत्मविश्वास के साथ यह साबित कर रही हैं कि लड़कियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).