Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है, जिसमें कई लोग एक कार से शराब (Alcohol) लूटते हुए नजर आ रहे हैं. यह घटना मंगलवार 31 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है, जब बिहार (Bihar) के गया जिले (Gaya) के डोभी (Dobhi) के पास शराब से लदी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस कार की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हुई, जिसके बाद शराब लूटने के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से भाग गए, क्योंकि बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने सिर पर 319 वाइन ग्लास रखकर दिखाया गजब का बैलेंस, विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम
देखें वीडियो-
गया जिले के डोभी मे शराब से भरी कार सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने लूटी शराब , डोभी पुलिस ने वाहन में बचे शराब को किया बरामद...#BiharNews #BiharPolice pic.twitter.com/4h1mwsdYbk
— News4Nation (@news4nations) October 31, 2023













QuickLY