वायरल

Viral Video: शख्स ने सिर पर 319 वाइन ग्लास रखकर दिखाया गजब का बैलेंस, विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम

शख्स अपने सिर पर 319 वाइन ग्लास उठाकर बैलेंस बनाते हुए डांस करने लगता है. इस कारनामें को दिखाकर शख्स ने विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उसके गजब के बैलेंस और कारनामे को देखकर लोग हैरान हो गए हैं.

Viral Video: शख्स ने सिर पर 319 वाइन ग्लास रखकर दिखाया गजब का बैलेंस, विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम
शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपने हैरतअंगेज कारनामों से दूसरों को हैरत में डाल देते हैं. कई लोग अपने कारनामों से विश्व रिकॉर्ड (World Record) तक बना लेते हैं, जिसकी आम लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपने सिर पर 319 वाइन के ग्लास उठाकर गजब का बैलेंस बनाता है. शख्स अपने सिर पर 319 वाइन ग्लास (Wine Glass) उठाकर बैलेंस बनाते हुए डांस करने लगता है. उसके गजब के बैलेंस और कारनामे को देखकर लोग हैरान हो गए हैं. इस वीडियो को गिनीज बुक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- एरिस्टोटेलिस वालाओरिटिस ने अपने सिर पर सबसे ज्यादा वाइन के ग्लास रखे हैं. उनके सिर पर 319 वाइन ग्लास थी. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- कमाल कर दिया, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ... यह भी पढ़ें: Guinness World Record for Longest Hair: ग्रेटर नोएडा के 15 वर्षीय सिदकदीप सिंह चहल ने सबसे लंबे बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के सिर पर टेबल पर खड़ा एक आदमी वाइन ग्लास रखता है. टेबल पर खड़ा एक आदमी पहले शख्स के सिर पर ग्लास रखता है, फिर ग्लास की संख्या बढ़ाता है. जिस शख्स के सिर पर ग्लास रखे हैं वो गजब का बैलेंस दिखाते हुए डांस करने लगता है. लोग इस नजारे को देखकर हैरान हो रहे हैं और शख्स ने अपने इस कारनामे को कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).