‘भाई आश्रम है ये’ विराट कोहली ने प्रशंसकों से की ऋषिकेश यात्रा के दौरान वीडियो न बनाने की अपील (Watch Video)
विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) जहां भी जाते हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. ऋषिकेश (Rishikesh) की यात्रा के दौरान भी भारत के पूर्व कप्तान के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, जब वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ ऋषिकेश के आश्रम में पहुंचे. आपको बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 (India vs Australia, Border Gavaskar Trophy 2023) से पहले विराट कोहली ने ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरि आश्रम (Swami Dayanand Giri Ashram) का दौरा किया. जब फैन्स ने उन्हें देखा तो उनका ऑटोग्राफ और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उनके पास पहुंच गए. उस दौरे से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली प्रशंसकों से वीडियो न बनाने की अपील करते दिख रहे हैं. वो कहते हैं भाई आश्रम है ये और यह वीडियो शूट करने के लिए एक आदर्श स्थान नहीं है.

देखें वीडियो-