मुंबई में हाल ही में उद्घाटन किए गए अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर एक ऑटो-रिक्शा को यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए चलते देखा गया. मुंबई में बने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल- अटल सेतु (Atal Setu) पर ऑटो दिखा. बता दें कि अटल सेतु यानी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर मोटर साइकल, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टरों की आवाजाही पर बैन है. मोटरसाइकिल, तिपहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को इस पुल से गुजरने की अनुमति नहीं है बावजूद इसके एक ऑटो अटल सेतु पर दिखाई दिया. तेज गति से चलने वाले भारी वाहनों से छोटे वाहनों को बड़ा खतरा होता है इसीलिए इस क्षेत्र में ऑटो और दोपहिया वाहन बैन हैं.
Atal setu pic.twitter.com/YOVp08VmLm
— Saravanan Radhakrishnan ☮️ (@saravnan_rd) January 15, 2024













QuickLY