उड़ान के दौरान विमान के पायलट को नींद आई, निकल गया 46 किलोमीटर आगे, फिर जो हुआ...

विमान ने आठ नवंबर को तस्मानिया(Tasmania) में डेवानपोर्ट (Devonport) से किंग द्वीप( King Island) के लिए उड़ान भरी थी. इस घटना की ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: pixabay )

आस्ट्रेलिया ( Australia) में एक छोटा विमान के चालक(Pilot) को उड़ान के दौरान नींद आ गई, जिसके बाद विमान गंतव्य से भटककर कहीं ओर पहुंच गया. पाइपर पीए-31 विमान में पायलट एकमात्र शख्स था. विमान ने आठ नवंबर को तस्मानिया(Tasmania) में डेवानपोर्ट (Devonport) से किंग द्वीप( King Island) के लिए उड़ान भरी थी. इस घटना की ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है. अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि विमान को सुरक्षित रूप से लैंडिंग से पहले पायलट कैसे जागा.

एटीएसबी ने एक बयान में कहा, "उड़ान के दौरान पायलट सो गया, जिसके परिणामस्वरूप विमान किंग आइलैंड में अपने गंतव्य से 46 किलोमीटर आगे निकल गया. इस घटना के मामले में पायलट से पूछताछ की जाएगी. गौरतलब हो कि कुछ महीनों पहले एयर इंडिया के पायलट ने अपना ब्रीद एनालायजर टेस्ट मिस कर दिया था. टेस्‍ट मिस होने के बाद दिल्‍ली- बैंकाक की उड़ान एयर इंडिया-332 को वापस लौटाया गया था.

यह भी पढ़ें:- देखें VIDEO: शराबी महिला के साथ टॉयलेट में जो हुआ... उसे देख आप भी आंखे बंद कर लेंगे

वहीं 11 फरवरी को रूस के एक विमान के क्रैश होने के कारणों का पता चला था कि इस दुर्घटना के पीछे विमान का पायलट जिम्मेदार है. बता दें कई बार लापरवाही विमान में सवार लोगों के जान पर बन आती है. फिलहाल इस घटना के बाद अब जांच की जा रही है.(इनपुट एजेंसी )

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड