देखें VIDEO: शराबी महिला के साथ टॉयलेट में जो हुआ... उसे देख आप भी आंखे बंद कर लेंगे
मामला चीन के ग्वांगजी शहर का है. जहां पर एक महिला का पैर 30 मिनट तक टॉयलेट में फंसा रहा. चीनी मीडिया की खबर के अनुसार रात में एक महिला ने जमकर शराब पिया और कुछ देर बाद टॉयलेट के लिए गई
बीजिंग: शराब का नशा सेहत के लिए हानिकारक होता है. इस बात से तो पूरी दुनिया भलीभांति परिचित है. क्योंकि शराब के नशे में अक्सर लोग अपना आपा खो बैठते हैं और ऐसी हरकत कर गुजरते हैं जिस वजह से उनकी जान के लाले पड़ जाते हैं. अगर आपको हमारी बात पर यकीन नहीं होता है तो जरा आप भी इस वीडियो को ध्यान से देख लें. शायद आप भी अगर शराब के आदि होंगे तो सतर्क हो जाएंगे.
यह मामला चीन के ग्वांगजी शहर का है. जहां पर एक महिला का पैर 30 मिनट तक टॉयलेट में फंसा रहा. चीनी मीडिया की खबर के अनुसार रात में एक महिला ने जमकर शराब पिया और कुछ देर बाद टॉयलेट के लिए गई. लेकिन नशे में होने कारण उसका बैलंस बिगड़ गया और पैर एशियन स्टाइल में बने टॉयलेट में फंस गया. जिसके बाद महिला तकरीबन आधे घंटे तक उसमें फंसी रही.
जिसके बाद लड़की की मदद के लिए उसके परिवारवालें पहुंचे. उन्होंने लड़की का पैर खीचने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली. वहीं टॉयलेट में फंसी लड़की दर्द से कराहती रही. जिसके बाद लोगों ने इस बात की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद लड़की का पैर टॉयलेट से निकाला गया. इस दौरान लड़की के घुटने में चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2018 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

