बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया नया TikTok Video, 'चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर दिखाया अपने बालों का स्वैग, आप भी देखें

शिल्पा शेट्टी ने जो ताजा टिकटॉक वीडियो शेयर किया है उसमें वो फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के 'चुरा के दिल मेरा गोरिया चली' गाने पर अपने बालों का स्वैग दिखाते नजर आ रही हैं. इस वीडियो में शिल्पा लाल क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स में नजर आ रही हैं और चुरा के दिल मेरा गोरिया चली... गाने पर अपने बालों का स्वैग दिखाने के साथ-साथ अपने परफेक्ट कर्व्स को भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया नया TikTok Video, 'चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर दिखाया अपने बालों का स्वैग, आप भी देखें
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया नया टिकटॉक वीडियो (Photo Credits: Instagram)

Shilpa Shetty TikTok Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद शिल्पा शेट्टी टिकटॉक (TikTok) पर भी तहलका मचा रही हैं. आए दिन शिल्पा शेट्टी नए-नए टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) शेयर करती हैं. एक बार फिर उन्होंने एक लेटेस्ट हॉट टिकटॉक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बेहद सेक्सी अंदाज में अपने बालों का स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी ने जो ताजा टिकटॉक वीडियो शेयर किया है उसमें वो फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के 'चुरा के दिल मेरा गोरिया चली' (Chura ke Dil Mera Goriya Chali) गाने पर अपने बालों का स्वैग दिखाते नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में शिल्पा लाल क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स में नजर आ रही हैं. वीडियो में चुरा के दिल मेरा गोरिया चली... गाने पर अपने बालों का स्वैग दिखाने के साथ-साथ अपने परफेक्ट कर्व्स को भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. शिल्पा का यह नया वीडियो आपके वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए काफी है और आप भी इसे बार-बार लूप करके देखना चाहेंगे.

देखें शिल्पा का टिकटॉक वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

इससे पहले शिल्पा ने अपनी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी के साथ खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें शिल्पा और उनकी मां सुनंदा गुलाबी और गोल्डन कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. वहीं शमिता एक ट्रेडिशन सूट में दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया एथनिक मोड़... यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने फिल्म हंगामा 2 की शूटिंग की शुरू, सेट से शेयर किया मजेदार वीडियो

मां और बहन के साथ शिल्पा शेट्टी-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

बात करें शिल्पा के काम के मोर्चे की तो वह फिल्म 'निकम्मा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा वे परेश रावल के साथ 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं, जो 14 अगस्त को रिलीज होगी. हाल ही में उन्होंने मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी की. इस फिल्म में मिनाज जाफरी, प्रणिता सुभाष, राजपाल यादव समेत कई सितारे नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).