विदेश

Ayesha Gilani Shot Dead: पाकिस्तान के टैक्सिला में 28 वर्षीय मशहूर टिकटॉकर आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में VIDEO कैद

घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास 30 से 35 वर्ष की आयु के दो बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों की एक गोली सीधी आयशा की गर्दन में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Ayesha Gilani Shot Dead: पाकिस्तान के टैक्सिला में 28 वर्षीय मशहूर टिकटॉकर आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में VIDEO कैद
Ayesha Gilani Shot Dead

Ayesha Gilani Shot Dead:  पाकिस्तान (Pakistan) के रावलपिंडी जिले के टैक्सिला (Taxila) शहर में 28 वर्षीय प्रसिद्ध टिकटॉकर शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलानी (Gilamana) की 14 अगस्त को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर 1.3 मिलियन (13 लाख) से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली आयशा को एक फोन कॉल के जरिए घर से बाहर बुलाया गया था. इसके बाद बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें आयशा और उनके चालक की मौत हो गई, जबकि उनकी 15 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई.

पेट्रोल पंप के पास हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग

मृतका के पिता फजल साहिबजादा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आयशा को 'काशिफ' (उर्फ काशी) नाम के व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उन्हें तुरंत बाहर आने के लिए कहा. इसके बाद आयशा अपनी 15 वर्षीय बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार में सवार होकर घर से बाहर निकलीं.   यह भी पढ़े:  VIDEO: कैमरे के सामने रूसी टिकटॉकर की मौत! डांस करते वक्त सबवे सीढ़ियों पर गिरने पर हुआ हादसा

CCTV में VIDEO कैद

हमलवार CCTV में कैद

घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास 30 से 35 वर्ष की आयु के दो बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों की एक गोली सीधी आयशा की गर्दन में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में चालक की भी मौत, बहन की हालत गंभीर

फायरिंग के कारण वाहन चला रहे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई. इस घटना में कार चालक की भी मौत हो गई, जबकि आयशा की छोटी बहन असीमा गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन टीएचक्यू अस्पताल टैक्सिला पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने आयशा को मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर, वित्तीय लेन-देन का मामला

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से मोटरसाइकिल पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है.

आयशा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का कौसर और जावेद (उर्फ शाहीन) नामक व्यक्तियों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. आयशा को पैसों की वापसी को लेकर पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं, जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने पहले इस्लामाबाद पुलिस में भी दर्ज कराई थी. पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2026 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).